हस्तरेखा विज्ञान: अगर हथेली में है ये निशान तो सुख-सुविधाओं के बीच बीतता है जीवन

img

हथेली में मौजूद शुक्र पर्वत को वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधा और आकर्षण का कारक माना जाता है। शुक्र पर्वत पर मौजूद निशान व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बताते हैं। हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के निचले हिस्से में एक उभार के रूप में होता है। शुक्र पर्वत जीवन रेखा से घिरा होता है। समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि अगर शुक्र पर्वत अच्छी तरह से उभरा है और गुलाबी रंग का है तो ऐसे लोग विपरीत लिंग के प्रति तेजी से आकर्षित होते हैं। जिनका शुक्र पर्वत उभरा हुआ होता है वे लोग बेहद खुशहाल जीवन जीते हैं। उनके पास सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती।

Palmistry:

1-  अगर व्यक्ति का शुक्र पर्वत बहुत अधिक उभरा हुआ हो तो उनमें वासना की प्रवृत्ति अधिक होती है। ऐसे लोग शारीरिक सुखों के बारे में बहुत अधिक सोचते हैं। साथ ही वह रिश्तों को लेकर ईमानदार भी नहीं रह पाते। वहीं अगर शुक्र पर्वत दबा हुआ तो ऐसे लोग शारीरिक सुख से वंचित रहते हैं।

2- अगर व्यक्ति के शुक्र पर्वत पर त्रिभुज है तो मनमोहक होता है। ऐसा व्यक्ति मधुर वाणी का मालिक होता है। ऐसे लोग दूसरों को आसानी से परख लेते हैं और फायदे-नुकसान का अंदाजा लगाकर ही संबंध बनाते हैं।

3- शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान खास महत्व रखता है। यह निशान बेहद भाग्यशाली लोगों के हाथों में होता है। जिन लोगों के हाथ में त्रिशूल का निशान होता है उन्हें सच्चा प्यार मिलता। इन लोगों को जीवन में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती और संपूर्ण जीवन सुख समृद्धि में बीतता है।

Related News