Palmistry: शुभ परिणाम नहीं देता है इस पर्वत पर बना क्रॉस का निशान, कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं

img

बहुत से लोगों की हथेली पर क्रॉस का निशान होता है। हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) के अनुसार क्रॉस का निशान हथेली में कुछ जगह पर अच्छा माना जाता है तो कुछ स्थानों पर अशुभ परिणाम देने वाला होता है। ज्योतिषी बताते है कि गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बेहद खास होता है। हथेली में यही अकेला ऐसा पर्वत है जहां क्रॉस के निशान के शुभ फलदायी होता है। बाकी जगह क्रॉस का निशान व्यक्ति को अशुभ होता है।

हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry) में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है तो वह हर तरह का सुख प्राप्त करता है। ऐसे जातक को शिक्षित और धनी कुल से जीवनसाथी मिलता है और इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के हथेली में बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ऐसे जातकों से हमेशा दूर रहना चाहिए क्योंकि ऐसा व्यक्ति को धोखेबाज़ और झूठा बनाता है। अगर किसी जातक की हथेली पर केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो उसकी शिक्षा किसी परिवारिक समस्या के चलते पूरी नहीं हो पाती या फिर जातक बचपन में काफी बीमार रहा है।

शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होने से जातक को लड़ाई झगड़े में चोट लगती है। कई बार अकाल मृत्यु भी होने का खतरा रहता है। अगर क्रॉस का निशान सूर्य पर्वत पर हो तो व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचती है और बदनामी होती है। मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होने से जातक विवाद एवं लड़ाई में फंसा रहता है। कई बार उसे जेल भी जाना पड़ता है।(Palmistry)

Raksha Bandhan August 11, 2022 : राखी कब है – भारत में तारीख, समय, महत्व और व्यंजन

hair care : आपके बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 ग्रीष्मकालीन फल-summer fruit

Related News