Palmistry: जिनके हाथ में होता है ये निशान उन्हें मिलता है शिक्षित और धनी जीवनसाथी

img

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं, चिन्ह और पर्वतों के बारे में जानकारी दी हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकार किसी की भी हथेली देखकर उसके भूत, वर्तमान, भविष्य और स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। हस्तरेखा के जानकारों का कहना है कि गुरु पर्वत पर बनने वाला क्रॉस का निशान बेहद शुभ फल दायी होता है। हाथ में सिर्फ यही एक अकेला ऐसा पर्वत है जहां क्रॉस के निशान के शुभ परिणाम मिलते हैं। बाकी हथेली में कहीं भी बना क्रॉस का निशान अशुभ फल देने वाला ही होता है। हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है तो उसे हर प्रकार का सुख प्राप्त होता है। ऐसे जातक को शिक्षित और धनी कुल से जीवनसाथी मिलता है और इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।

PALMSTRY

ऐसे लोगों का पीछा नहीं छोड़ती गरीबी

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वहीं अगर व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो जातक को लड़ाई में चोट लगने की संभावना रहती है। इस स्थिति में उसकी अकाल मृत्यु तक हो सकती है। अगर क्रॉस का निशान सूर्य पर्वत पर होता है तो व्यक्ति के सम्मान को काफी ठेस पहुंचती और उसे समाज में बदनामी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को कारोबार में भी घाटा उठाना पड़ता है। बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान होने वाले जातकों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को धोखेबाज़ और झूठा बनाता है।

अगर किसी जातक की हथेली में केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है तो उसकी शिक्षा किसी परिवारिक समस्या की वजह से पूर्ण नहीं हो पाती या फिर जातक बचपन में बहुत अधिक बीमार रहता है। मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न होने से जातक विवाद और लड़ाई में फंसा रहता है। ऐसे लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है।

Related News