Patiala Violence: हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना को CIA में किया गिरफ्तार

img

चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में बीते दिनों हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना को अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट से मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। CIA की टीम ने उसे एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया।

Patiala Violence

गौरतलब है कि गत शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस हिंसा में खूब पत्थर चले थे और तलवारें भी लहराई गईं थी। इस घटना के 4 लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। उस पर इससे पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह UAPA और 1984 के दंगों को लेकर भी भड़काऊ बयान देने को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है।

शुरू हुईं इंटरनेट सेवाएं

पटियाला हिंसा मामले में अब तक कुल 6 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, 3 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इस बात की जानकारी IG एमएस चीना ने दी थी। उन्होंने बताया कि कल पटियाला में कानून-व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो गया था, जिसके संबंध में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं और हरीष सिंगला समेत 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।’  पटियाला उपायुक्त साक्षी साहनी ने ने बताया कि हिंसा के बाद इलाके में लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी शुरू कर दी गईं हैं।

Related News