
कैनबेरा, 14 सितम्बर, यूपी किरण ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में कोरोना के कारण लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर सैकड़ों प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हो गया। विक्टोरिया की राजधानी मेलबर्न में 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 176 लोगों को लॉकडाउन के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया गया। क्वीन विक्टोरिया विक्टोरिया मार्केट में 250 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। इनमे से कुछ लोग आक्रामक हो गए और पुलिस पर हमला करने लगे।
विक्टोरिया पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोंगो ने नियमों का उल्लंघन किया है उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि चेतावनी दिए जाने के बाद भी लोग न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विक्टोरिया राज्य ऑस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। पिछले 6 हफ्तों से यहा पर चौथा लॉकडाउन लागू है। जिसके तहत प्रतिबंधों के अगले 1 महीने तक खत्म होने की उम्मीद है।