Petrol Diesel Price Today: दिल्ली में फिर हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर के भाव

img

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Today) की नई कीमतें जारी कर दी। कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में परिवर्तन किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी। देश में तेल दामों में लगभग पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से स्थिर है।

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल (Petrol Diesel Price Today) के लिए ग्राहकों को 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर देने होंगे। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये और डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। कोलकाता में पेट्रोल प्रति लीटर 106.03 रुपये जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत (Petrol Diesel Price Today)

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर                डीजल           पेट्रोल
दिल्ली              89.62           96.72
कोलकाता        92.76          106.03
मुंबई               94.27            106.31
चेन्नई               94.24           102.63

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

मालूम हो कि तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। दरअसल पेट्रोल -डीजल की कीमतें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम तय किया जाता है। (Petrol Diesel Price Today)

T20 World Cup Semifinal: श्रीलंका से आज भिड़ेगा इंग्लैंड, सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए करनी होगी मशक्क्त

 

Former PM Imran Khan In Trouble: पाक सेना ने की इमरान के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश, जा सकता है अध्यक्ष पद भी

Related News