
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन मनुष्य के जीवन पर पूरा प्रभाव डालता है। ग्रहों के परिवर्तन से राशियां प्रभावित होती है क्योंकि जब भी ग्रह और नक्षत्र में बदलाव होता है तो उनका सीधा असर हमारी राशि पर पड़ता है। ग्रह को शांत करने के लिए मनुष्य कई तरह के उपाय करते हैं। इन दिनों शनि वक्री से मार्गी हो चुके हैं। अब गुरु और बुध भी अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं।
18 अक्टूबर यानी आज ही ये दोनों ग्रह वक्री से मार्गी होंगे। बृहस्पति (गुरु) मकर राशि में तो बुध कन्या राशि में अपनी सीधी चाल शुरू करेंगे। दोनों ग्रहों के मार्गी होने का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ राशि वालों को सेहत और धन मामले में सावधानी बरतनी होगी। वहीं कुछ जातकों को इस बदलाव का लाभ मिलेगा और उनकी किस्मत चमक जाएगी।
इन राशियों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों की ये चाल लाभकारी साबित होगी। इनके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आया बढ़ने के योग बन रहे हैं। थोड़ा खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। जो जातक नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है।
मिथुन राशि
गुरु और बुध के मार्गी होने से मिथुन राशि वालों को विशेष फायदा मिलेगा। इन्हें इनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। बिजनेस में भी तरक्की के योग है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ये समय सफलता भरा रह सकता है। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे उसमें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी भी काम में सगे संबंधियों का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। पैसों की आवाजाही बनी रहेगी।
--Advertisement--