Political news :नए भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लिया चार्ज, बोले- संगठन और सरकार में कोई विवाद नहीं

img

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से वह भव्य जुलूस के साथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में भूपेंद्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण किया।

इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को भी संबोधित किया।उन्होंने कहा, ”मैं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता और सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। यही कार्यकर्ता की असली ताकत है। मेरे लिए कई कारण से यह पल ऐतिहासिक है।

भाजपा की ताकत यही है कि यहां कोई बड़ा या छोटा नहीं है। सभी ने योगदान दिया है। कोई विशेष योग्यता नहीं है, सिर्फ काम है। भाजपा ने मेरे जैसे व्यक्ति को सरकार में मंत्री बनाया और बड़ी जिम्मेदारी दी।”

उन्होंने कहा, ”लोगों ने पूछा कि सरकार और संगठन में समन्वय करेंगे, तो मैं कहता हूं कि समन्वय कैसा? हमारी ही तो सरकार है। ये भाजपा की पांचवीं पीढ़ी है, जो विचारधारा पर चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। यह सब कार्यकर्ताओं की ताकत है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में जो सीट हारे थे, वो भी इस बार जीतकर नए रिकार्ड के साथ 2024 का चुनाव जीतेंगे।”

योगी बोले “स्वतंत्रदेव सिंह को स्वतंत्र नहीं होने देंगे”
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बिना किसी प्रोपेगैंडा के भूपेंद्र चौधरी काम करते हैं। इसलिए उनको अहम जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी क्षमता हर कार्यकर्ता जानता है। उन्होंने मंत्री रहते हुए कई अच्छे काम किए। प्रदेश में मजबूत पकड़ है। इसीलिए सरकार और संगठन के बीच समन्वय की जिम्मेदारी मिली है। मगर, हम स्वतंत्र देव सिंह को स्वतंत्र नहीं होने देंगे। स्वतंत्र देव संगठन के लिए ही जाने जाते रहे हैं।”

यह भी पढ़े-Political News : बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने पास की परीक्षा, बीजेपी ने किया वॉकआउट

Political News: “सरकार समय पर फैसले नहीं ले रही और यह एक समस्‍या है” : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Political News: भाजपा संगठन और सरकार के बीच दूरी, BJP कार्यालय में हुई अहम बैठक में नहीं पहुंचे योगी,सरकार से संगठन बड़ा: केशव

Macaroni Pasta Soup Recipe : बारिश के दिनों में बनाएं गरमा-गरम मजेदार चटपटा मैकरोनी पास्ता सूप

Related News