Potato Peel: पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं आलू के छिलके, कभी नहीं फेंकना चाहिए डस्टबिन में

img

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसे हर सब्जी में मिलाकर पकाया जा सकता है। वहीं आलू से कई तरह के खास रेसेपीज भी बनाई जा सकती है। जैसे चोखा, चाट, टिक्की, पकौड़ा आदि। बहुत से लोगों को आलू इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो इसे हर सब्जी में डाल देते हैं। आमतौर पर आलू को पकने से पहले हम उसके छिलके (Potato Peel) को छीलकर फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप आलू के छिलके में पाए जानें वाले पोषक तत्वों के बारे में जान जायेंगे तो कभी नहीं फेंकेंगे। आज हम आपको आलू के छिलके से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

आलू के छिलके से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स

एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू के छिलके में न्यूट्रिएंट का खजाना होता है। इसमें पोटेशियम भी भरपूर मात्रा पाया जाता है। साथ ही आयरन भी खूब होता है। इसके अलावा आलू के छिलके (Potato Peel) में विटामिन बी3 भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

आलू के छिलके के फायदे

दिल की सेहत के लिए अच्छा

आलू का छिलका (Potato Peel) आपकी दिल की सेहत को अच्छा रखता हैं क्योंकि इसमें मिलने वाला पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है।.आपको बता दें कि भारत में हार्ट पशेंट की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में आलू के छिलके का सेवन फायदेमंद साबित होता है।

कैंसर से होगा बचाव

आलू के छिलके (Potato Peel) में फाइटोकेमिकल्स प्रचुर कटरा में होता है। ये एक ताकतवर एंटीऑक्सिडेंट है। इसके अतिरिक्त इन छिलकों में क्लोरोजेनिक एसिड भी पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मददगार होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

जानकर बताते हैं कि आलू के छिलके में कैले्शियम जैसे कई अहम मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। ऐसे में ये स्वाभाविक रूप से हड्डियों को मजबूती देने का काम करते है। इसकी सेवन से बोन डेंसिटी बढ़ जाती है। (Potato Peel)

Vastu Tips: बिगड़े काम भी बना देतीं है ये 5 चीजें, बस सोते समय रख लें तकिये के नीचे

Asia Cup 2022 जीतने के बाद भी ट्रोल हो रहीं KL राहुल की गर्लफ्रेंड Athiya, यूजर्स बोले ‘शादी कैंसिल’

Related News