असम में मोदी लाइव: कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ये सबको पता है कि॰॰॰

img

असम विधानसभा के पहले चरण की चुनावी रैली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने असम का क्या हाल कर रखा था, यह सबको पता है। यहां न तो रेल कनेक्टिविटी थी और न ही रोड की सुविधा। आज असम में विकास की बयार बह रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज करीमगंज जिला के भाटगांव में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबाेधित कर रहे थे।

modi - Dandi March

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन बांग्ला भाषा से शुरू किया। उन्होंने आज असम की अपनी पहली चुनावी कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक और राजनैतिक रूप से असम को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बराक वैली की कनेक्विटी का हाल-बेहाल था, इसके सुधार की यहां से मांग उठती थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। कांग्रेस बराक घाटी को गुवाहाटी से ही चलाती रही, यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात थी। भाजपा आज असम को इस स्थिति से बाहर निकाल रही है।

उन्होंने कहा कि असम आज विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ने भारत के सबसे बड़े पुल डा. भूपेन हजारिका पुल निर्माण कराया। रेल, रोड कनेक्टिविटी मजबूत किया जा रहा है। कई और पुल व सड़कें बनायी जा रही हैं। यही नहीं असम की संस्कृति से भी कनेक्टविटी मजबूत की गई है। उन्होंने कहा कि दलित आदिवासियों को बिजली, गैस कनेक्शन दिया गया है। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ असम के लोगों और गरीब लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि असम राज्य का यह विकास भाजपा और एनडीए की सरकार कर रही है। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत आभार जताता हूं।

 

Related News