img

Punjab News: साइबर क्राइम में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने 5 प्रदेशों से लगभग पांच लोगों को अरेस्ट किया है। जो भोले-भाले लोगों को फोन कर साइबर अपराध में फंसाता था। इस बहुराज्यीय गिरोह द्वारा 61 साइबर धोखाधड़ी की गईं। आरोपियों का यह नेटवर्क 6 प्रदेशों में फैला हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दर्जनों एटीएम गाड़ियां और अन्य सामान बरामद किया है।

मिली खबर के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 बैंक खाते जब्त किए हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी की जा रही है क्योंकि उक्त आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी के बाद इन बैंक खातों में पैसे जमा किए जा रहे थे। पिछले 61 फ्रॉड का पैसा भी इन्हीं खातों में जमा किया गया था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जालंधर सिटी पुलिस आरोपियों से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों का नेटवर्क 6 प्रदेशों में फैला हुआ है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक पहले स्थान पर हैं। आरोपियों के साथी कई प्रदेशों में फैले हुए हैं। आरोपी लोगों को बैंक खाते खोलने के लिए हेरफेर करते हैं। फिर ठगी के पैसे ले लेते थे।

--Advertisement--