img

Punjab News: सीएम भगवंत मान की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जब वो चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर विमान से उतरे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

इसके बाद उन्हें सबसे पहले चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्य और चुनावी तैयारियों के कार्यभार के कारण मान की सेहत पर असर पड़ा है।

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान 13 सितंबर को दिल्ली गए थे। तब से वो दिल्ली में ही रह रहा था। वो पार्टी की मैराथन बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहे थे।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर तबीयत खराब

इसके अलावा वो हरियाणा चुनाव से जुड़ी बैठकों में भी व्यस्त रहे। इसी बीच मंगलवार को जब वो हवाई जहाज से चंडीगढ़ पहुंचे तो उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वो अपने घर चले गए।

सूत्रों के मुताबिक उन्हें ड्रिप आदि लगाई गई। डॉक्टर ने कुछ दवाइयां भी लिखीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। आज उन्हें वैसे भी वापस दिल्ली जाना था, क्योंकि उन्हें दिल्ली में पार्टी की एक बैठक में शामिल होना था।

--Advertisement--