
In which village does black magic: असम राज्य का मायोंग गांव अपनी रहस्यमय और डरावनी कहानियों के लिए जाना जाता है। यह गुवाहाटी से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां जाने से पहले लोग कई बार सोचते हैं, जबकि टैक्सी ड्राइवर भी वहां जाने से कतराते हैं। स्थानीय मान्यता है कि मायोंग में जाने पर लोग वापस नहीं लौटते या जानवर (जैसा- कुत्ता,बिल्ली, चिड़ियां या बकरी वगैरह वगैरह) बन जाते हैं।
मायोंग को काले जादू की राजधानी माना जाता है और यहां एक काले जादू का म्यूजियम भी है। गांव में मानव बलि का प्रचलन और एक बिना मूर्ति का मंदिर भी है, जहां पर बाहरी लोगों का जाना सख्त से मना है।
यहां के काले जादू में अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के जादू शामिल हैं, जैसे "बटी चोरन मंत्र" और "जोरा मंत्र," मगर स्थानीय लोग बाहरी लोगों को ये मंत्र सिखाने में संकोच करते हैं।
इस गांव में एक पुरानी कहानी यह भी है कि महिलाएं पुरुषों को जानवर बना देती थीं, जिससे यह धारणा बनी कि पुरुषों का यहां आना वर्जित है। मायोंग की अनोखी परंपराएं और मान्यताएं इसे भारतीय संस्कृति का एक रहस्यमय हिस्सा बनाती हैं।
जो पुराने लोग हैं उनका कहना है कि यदि वे इस गांव में गए तो पता नहीं वे वापस आ पाएंगे या नहीं। इस खतरनाक गांव के नाम से आज भी लोग खौफ खाते हैं।
नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।