img

punjab news: अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। श्री हरमंदिर साहिब परिसर में एक कर्मचारी की छाती पर कृपाण मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) कार्यालय की लेखा शाखा में हुई।

मिली खबर के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बताया जाता है कि हत्यारा शिरोमणि कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी का सदस्य था। वहीं जिस कर्मचारी की हत्या हुई है उसका 31 अक्टूबर को रिटायरमेंट था। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुखबीर सिंह और दरबारा सिंह एसजीपीसी की अकाउंट ब्रांच में काम करते हैं। उनके बीच कोई पुराना झगड़ा चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखबीर अपने साथियों के साथ लेखा शाखा पहुंचा। इसी बीच दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। सुखबीर सिंह ने दरबारा सिंह पर कृपाण से हमला कर दिया। उसने दरबारा सिंह पर लगभग पांच वार किए जिसके बाद वह बेहोश हो गया।

दरबारा सिंह को बेहोश होकर जमीन पर गिरता देख सुखबीर सिंह समझ गया कि अब वह भाग नहीं सकेगा। यह देखकर वह वहां से भाग गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

सुखबीर और दरबारा सिंह के बीच झगड़ा सुनकर सभी कर्मचारी लेखा शाखा के कार्यालय में पहुंच गए। वहां दरबारा सिंह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। सुखबीर अपने दो साथियों के साथ वहां से भाग निकला। इसके बाद शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों ने आनन फानन एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दरबारा सिंह की मौत हो गई।

--Advertisement--