
PUNJAB NEWS: पंजाब के लोगों को आने वाले दो दिनों में क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज 8 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सभी जिलों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर चला गया है। सबसे ज्यादा पारा बठिंडा में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो औसत तापमान से 3।6 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज से मानसून एक्टिव होने की संभावना है। क्योंकि हिमाचल के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसलिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मनसा, संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
जबकि 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं। बीते 24 घंटों में बहुत कम बारिश हुई है। इस बीच, पटियाला में 4।0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1।5 मिमी और रोपड़ में 1।5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।