चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: BJP ने जारी की पहली सूची, 23 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम घोषित, 7 महिलाएं शामिल
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 35 वार्डों में से 23 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिनमें सात महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी नामों पर अपनी मुहर लगाई है और राज्यसभा सांसद तथा पार्टी के मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ के हस्ताक्षर से यह आधिकारिक सूची जारी की गई है। इस सूची में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों के साथ-साथ सामान्य श्रेणी के वार्डों के प्रत्याशी भी शामिल किए गए हैं, जबकि शेष 12 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा अभी होना बाकी है।
भाजपा की पहली लिस्ट के अनुसार वार्ड नंबर 1 से गुरविंदर सिंह, वार्ड 4 से रविंदर लोहाट, वार्ड 6 से जगतार सिंह ढिल्लों, वार्ड 7 से अरविंद सिंह, वार्ड 8 से किरण सिंह, वार्ड 10 से देवेंद्र बबला, वार्ड 11 से सुमिता कोहली और वार्ड 12 से सौरभ जोशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसी कड़ी में वार्ड 13 से सुखजीवन कौर, वार्ड 16 से रोहित घाबरी, वार्ड 17 से अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह, वार्ड 18 से राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू), वार्ड 20 से अभय झा, वार्ड 21 से सुनीता कौर, वार्ड 22 से दीपक शर्मा और वार्ड 24 से दीपक महाजन को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा सूची में वार्ड 26 से रेखा सूद, वार्ड 27 से गुरबख्श रावत, वार्ड 28 से अमित मिश्रा, वार्ड 29 से प्रिया वोहरोत्रा, वार्ड 33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड 34 से भूपिंदर शर्मा और वार्ड 35 से राजिंदर कुमार शर्मा का नाम शामिल है। नगर निगम चुनाव की दौड़ में पहली सूची सामने आने के बाद चंडीगढ़ के अलग-अलग वार्डों में चुनावी समीकरणों को लेकर हलचल बढ़ गई है और अब बाकी बचे 12 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों पर सबकी नजरें टिकी हैं।