img

बीते कई दिनों में कुछ पार्टियों और बड़े नेताओं के दलबदल के चलते विपक्षी पार्टियों इंडिया अघाड़ी की गाड़ी अब पटरी पर आती दिख रही है। उत्तर प्रदेश में कल कांग्रेस और समाजवाता के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बनने और गठबंधन पक्का होने के बाद अब दिल्ली से भी 'इंडिया गठबंधन' के लिए अच्छी खबर है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमत हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सीटों के आवंटन में देरी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताई। लेकिन अब दोनों पार्टियों के बीच साझेदारी हो गई है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है। आखिरकार गुरुवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस को तीन लोकसभा सीटें दी जाएंगी। फिलहाल दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। 

--Advertisement--