img

Jio और Airtel ने 2020 में अपनी 5G सर्विस लॉन्च की थीं। दोनों टेलीकॉम कंपनियां निरंतर अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही हैं। जहां Jio का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश में 5G सेवाएं पूरी तरह से लॉन्च करने का है। एयरटेल अगले साल अप्रैल तक देशभर में अपनी सेवाएं पूरी तरह से लॉन्च करने जा रही है।

अब इस लिस्ट में तीसरे टेलीकॉम ऑपरेटर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। वी ने पुणे और दिल्ली में चुनिंदा स्थानों पर अपनी 5G सेवा लाइव कर दी है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी. हालाँकि, कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सभी सर्विसों की जानकारी देते हुए अपनी 5G सेवा के बारे में भी सूचना दी है। वी की 5G सेवा पुणे और दिल्ली के चुनिंदा स्थानों पर लाइव हो गई है। कंपनी ने बताया है कि आप Vodafone Idea के 5G रेडी सिम की सहायता से इसका अनुभव ले सकते हैं।

आपको बता दें कि वी निरंतर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पर दूसरी तरफ अन्य ब्रांड के ग्राहकों की संख्या तेजी से घटी है।

--Advertisement--