फिल्मों में लगातार नाकामी के बाद ये हीरोइन अब वेब सीरीज में करेगी काम

img

सुपरस्टार सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस को मौके दे उनकी नैय्या पार लगाई है। भाग्यश्री, स्नेहा उलाल, ज़रीन खान से लेकर डेज़ी शाह तक, इन हीरोइनों ने सलमान की फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। तो वहीं इन एक ऐसी अभिनेत्री है जो सलमान की वजह से डेब्यू कर लेकिन अब उनकी फिल्म फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में वो अब वेब सीरिज में नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने सलमान खान की फिल्म से फिल्म उद्योग में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर जैसे एक्टर्स के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर की। अब एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज ''हीरामंडी'' में नजर आएंगी।

ये अदाकारा है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी ने 2010 में ''दबंग'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी की पहली ही मूवी सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ''रावड़ी राठौड़'' में भी कार्य किया और यह फिल्म सुपरहिट रही। हालांकि, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ''जोकर'' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने ''सन ऑफ सरदार'' और ''दबंग 2'' के जरिए हिट फिल्में दीं।

फिर सन् 2013 से 2022 तक सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा की तरह कई फिल्मों में काम किया। कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई नहीं कर पाई। इनमें से कुछ फिल्मों में उनके काम को सराहा गया। अब वो वेब सीरीज में किस्मत आजमाएंगी।

Related News