
गुरदासपुर। एक युवती से सगाई करने और उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद भी शादी नहीं करने वाले युवक के विरूद्ध पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस प्रकरण में एएसआई रुपिंदर सिंह ने बताया कि थाना पुराना शाला के अधीन एक गांव की लड़की ने एसपी को यह बात बताई। मुख्यालय गुरदासपुर को दी शिकायत में कहा गया कि उसकी सगाई गुरजंट सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी भूरा खेमकरण के साथ हम दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी।
रिश्ते के बाद गुरजंट सिंह कई बार उसके घर रुकता था और उसकी सहमति के बिना उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था। बाद में गुरजंट सिंह ने शादी से इंकार कर दिया।
पुलिस अफसर ने बताया कि उप पुलिस प्रमुख अपराध, महिला एवं बाल गुरदासपुर की शिकायत पर मामले की जांच के बाद आरोपी गुरजंट सिंह के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है, मगर आरोपी अभी भी फरार है।