img

भारत में टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर हो रही चर्चा का दौर अभी तक थमा नहीं है। टमाटर के दाम न केवल महिलाओं के बीच बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में टमाटर की कीमत 40 से 50 रुपए प्रति किलो के आसपास है। टमाटर की कीमतों में गिरावट भले ही न आई हो, मगर प्याज के दाम आसमान छूने के आसार हैं।

सरकार इस बात को अच्छे से समझती है कि टमाटर के दामों को लेकर देश में बेशक थोड़ा बहुत घमासान मचा हो, मगर अगर प्याज के दाम तेजी से बढ़े तो देश में प्रदर्शन तक देखा जा सकता है। 

विपक्ष को प्याज की आड़ में सरकार को घेरने का एक नया मौका मिल जाएगा और सरकार ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती। इसी वजह से सरकार ने प्याज के बढ़ते दामों पर पहले से ही लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने प्याज की मूल्यवृद्धि पर अंकुश लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज के निर्यात पर 40% निर्यात शुल्क लगाने का फैसला किया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया कि 31 दिसंबर 2023 तक प्याज पर 40% निर्यात शुल्क लगाया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद प्याज कीमत 60 से 70 रुपए किलो होने वाली है। 

--Advertisement--