साल 2022 में इस डेट को चाल बदलेंगे राहु, जानिए किन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

img

शनि के बाद सबसे खतरनाक ग्रह माना जाने वाला राहु करीब डेढ़ साल बाद स्थान परिवर्तन करते हैं। इस साल राहु 12 जुलाई को स्थान परिवर्तन कर मेष राशि में गोचर करेंगे और 30 अक्टूबर 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। राहु के इस बदलाव का कुछ राशियों पर शुभ असर पड़ेगा। इस दौरान मिथुन समेत कई राशि वालों को नौकरी व व्यापार में तरक्की मिलने के योग हैं।

RAHU

मिथुन राशि

राहु का ये गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के आसार हैं। आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। निवेश से लाभ मिलेगा

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी राहु के ये गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निवेश के लिए भी समय काफी उत्तम साबित होगा। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

राहु का स्थान परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होगा। इस दौरान आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। विदेश यात्रा की भी संभावना है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आय बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योन बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत हो सकती हैं। उच्चधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

Related News