img

Rain Alert: चक्रवाती तूफान आसना के चलते बारिश से बेहाल गुजरात में भारी बारिश की आशंका है। वहीं, कर्नाटक में अरब सागर से सटे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के पूर्वोत्तर राज्यों और मध्य भारत में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा समेत पांच पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। असम, मणिपुर, अरुणाचल और सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

1 सितंबर को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, मेघालय, असम, नागालैंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 सितंबर को मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वोत्तर, मध्य भारत और उत्तर भारतीय राज्यों के लिए येलो अलर्ट है।

3 सितंबर को देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों और मध्य भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में भी येलो अलर्ट है।

--Advertisement--