img

Rajasthan by-election: प्रदेश में उपचुनाव की हलचल तेज होती जा रही है। सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में भाजपा ने खींवसर में कांग्रेस और आरएलपी को एक बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दुर्ग सिंह चौहान को अपनी पार्टी में शामिल किया है। दुर्ग सिंह ने शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।

विधानसभा क्षेत्र खींवसर में आरएलपी का बहुत दबदबा है, जिससे भाजपा के लिए यहां जीतना एक बड़ी चुनौती बन गई है। विधानसभा चुनाव 2023 में दुर्ग सिंह चौहान ने भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर करीब 15 हजार वोट हासिल किए थे। उनके भाजपा में शामिल होने से खींवसर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए अधिक मजबूत हो जाएगा।

आपको बता दें कि नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने रतन चौधरी और भाजपा ने रेवंतराम डांगा को अपने उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। वहीं, आरएलपी ने कनिका बेनीवाल को उम्मीदवार के रूप में पेश किया है। इस प्रकार, खींवसर में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
 

--Advertisement--