img

Rajasthan News: टोंक जिले में एक वकील पर जानलेवा अटैक किए जाने की घटना उजागर हुई है। यह हमला तब हुआ जब वकील कचहरी से घर लौट रहे थे। घायल वकील को सआदत अस्पताल में उपचार मिल रहा है। वकील ने आरोप लगाया कि ये हमला उन पर इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने एक मामले में पुलिस की सहायता की थी।

वारदात के बाद टोंक के बार एसोसिएशन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। घायल वकील, आसिम पठान ने बताया कि वह बीती शाम कटहरी का कामकाज समाप्त कर घर लौट रहे थे। 

मोतीबाग रोड पर घात लगाए बदमाशों ने उन्हें लाठी और सरिये से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की चेतावनी देकर फरार हो गए।

घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने घायल वकील को सआदत अस्पताल पहुँचाया। पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित वकील ने बताया कि हमला उन पर इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने एक मामले में पुलिस की मदद की थी। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है।

--Advertisement--