
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबैर खान का शनिवार सुबह (14 सितंबर) अलवर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनकी पत्नी सफिया जुबैर ने बताया कि आज सुबह 5.50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
अशोक गहलोत ने निधन पर शोक व्यक्त किया
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य लोगों ने खान के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गहलोत ने ट्वीट किया, "वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक जुबैर खान का निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुःख की बात है। जुबैर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे और अंतिम सांस तक जनसेवा में लगे रहे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को साहस प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"