img

देवभूमि उत्तराखंड के खटीमा में एक खतरनाक दुर्घटना हुई है। यहां यात्रियों से भरे वाहन को एक कार ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर चालक की मौत हो गई। जबकि 11 लोग जख्मी हो गए। जिंदा बचे लोगों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की स्थिति गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ये दुर्घटना पहेनिया टोल टैक्स के करीब घटी है।

खबर के मुताबिक, उधम सिंह नगर जनपद में खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को उल्टी दिशा से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

दुर्घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की सहायता से उप जिला अस्पताल खटीमा में एडमिट कराया। जहां हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

खटीमा उपजिला अस्पताल के डॉक्टर अकलीम अहमद ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से 11 घायल और एक मृतक को अस्पताल लाया गया। जिसमें चार लोगों की स्थिति ज्यादा नाजुक है।
 

--Advertisement--