Raksha Bandhan 2022: इस शुभ समय में बांधेंगे राखी तो भाई बनेगा धनवान

img

भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन इस वर्ष  11 अगस्त दिन गुरुवार को मनाया जायेगा। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है।

किस दिन मनाई जाएगी राखी?

ज्योतिषी बताते हैं कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से आरंभ होगी। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार, 12 अगस्त को 7:05 बजे तक चलेगी। (Raksha Bandhan 2022)

राखी बांधने का शुभ मुहुर्त

हिंदू पंचाग में बताया गया है कि 11 अगस्त को राखी बांधने (Raksha Bandhan 2022) का शुभ मुहूर्त सुबह से ही शुरू हो जाएगा। राखी बांधने का शुभ समय सुबह के 10 बजे 38 मिनट से रात 9 बजे तक का है। यानी इस बार आप पूरे दिन राखी बांध सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 से 6 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे से 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अमृत काल शाम 6 बजे से 55 मिनट से लेकर रात 8 बजे से 20 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि शुभ समय पर राखी बांधने से भाई के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) पर भद्रा का साया

भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यही वजह है कि भद्रा में राखी बांधना भी वर्जित होता है। आशीर्वाद के साथ मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का पर्व शुभ मुहूर्त में ही मनाया जाता है।

Raksha Bandhan 2022 (रक्षाबंधन) भद्रा समाप्ति समय: रात 08:51

रक्षाबंधन भद्रा पुंछ: शाम 05:17 से शाम 06:18 तक

रक्षाबंधन भद्र मुख: शाम 06:18 से 08:00 तक

Gemology: आत्मविश्वस बढ़ता है मूंगा, जानें धारण करने के नियम

Dussehra 2022: दशहरा के दिन घटी थी ये 10 प्रमुख घटनाएं, बने थे ये दो प्रमुख कारण

Related News