Ranveer singh Birthday: एक्टर को सबसे अलग बनाता है Colorful style और Energetic अंदाज

img

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने साल 2010 में यशराज बैनर की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। रणवीर सिंह के करियर की पहली फिल्म भी जबरदस्त सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने बिट्टू शर्मा नाम का किरदार निभाया था। लोगों ने उनके किरदार को इस फिल्म में खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया था। इस फिल्म ने कुल 15 अवॉर्ड्स अपने नाम किये थे। दरअसल जब रणवीर सिंह ने राइटर के तौर पर काम करना शुरू किया था। उसी दौरान उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था।

Ranveer singh

गोलियों की रासलीला रामलीला’ रणवीर सिंह के करियर की शानदार फिल्म रही। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कमेस्ट्री को दर्शकों की जबरदस्त सरहाना मिली थी। कुल 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 220 करोड़ रुपए का बिजनेस कर कमाल कर दिया था। 12 साल के करियर में रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में अपनी जगह बना चुके हैं।

उन्होंने अब तक तकरीबन 20 फिल्में की हैं और उनकी लगभग सभी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा भी। रणवीर सिंह को बॉलीवुड का सबसे एनर्जेटिक मैन कहा जाता है। रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सबसे पेड एकटर्स की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। उनका अनोखा अंदाज़ सभी को पसंद आता हैं। साल 2012 से इस एक्टर ने लगातार फोर्ब्स कि 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल किया जाता रहा है। उनका यूनीक स्टाइल हर किसी को अपना दीवाना बना लेता हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस भी एकदम अलग है।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था जिससे कॉमर्स करने के बाद माइनर एकेडमी में दाखिला लिया। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में हैं ‘जयेशभाई जोरदार’ और सर्कस के अलावा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इसके अलावा रणवीर सिंह जल्द ही एक गेम शो ‘द बीग पिक्चर’ को होस्ट करते हुए भी नजर आएंगे।

Related News