img

आईपीएल 2023 का 54वां मैच मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जब भी ये दोनों टीमें मिलती हैं तो फैंस के बीच काफी उत्साह होता है। दोनों टीमों का अपना फैन बेस है। प्लेऑफ के लिहाज से आरसीबी और मुंबई के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है। बीते आठ साल से आरसीबी वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई के विरूद्ध एक भी दाग ​​नहीं मिटा पाई है।

8 साल से जीत का इंतजार कर रही RCB

MI के वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। इनमें से 6 में मुंबई की टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली है। 2015 में वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई को 39 रन से हराया था। इसके बाद से आरसीबी की टीम पिछले 8 साल से वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को नहीं हरा पाई है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 17 और आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। मगर बीते काफी वक्त से आरसीबी का दबदबा रहा है। बेंगलुरु-मुंबई के बीच खेले गए पिछले 6 मैचों की बात करें तो इनमें से 5 में बैंगलोर ने जीत दर्ज की है। वहीं, मुंबई सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। दोनों टीमों के खिताब की बात करें तो मुंबई ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, आरसीबी की टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।

 

--Advertisement--