img

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना उजागर हुई है। यहां शादी के कुछ दिनों बाद नई नवेली दुल्हन दूल्हे को छोड़ दो गैर-मर्दों के साथ फरार हो गई। विवाह के बाद सब कुछ सहीं चल रहा था। एक दिन दुल्हन ने पति से कहां की उसे बाथरूम जाना है। इतना कहते ही वह घर से निकलकर दो लड़कों के साथ नौ दो ग्यारह हो गई।

पति कुछ कर पाता उससे पहले ही वो दो लड़को के साथ गाड़ी पर बैठकर बहुत दूर निकल चुकी थी। इसके बाद पति थाने पहुंचा और वहां जाकर पुलिस ने पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई। थाना शमसाबाद क्षेत्र निवासी शख्स की शादी 18 अप्रैल को आगरा की रहने वाली युवती के साथ हुई थी।

विवाह के बाद पत्नी साथ रह रहीं थी। मगर फिर एक दिन अचानक युवक की पत्नी दो अन्य लोगों के साथ चली गई। पीड़ित युवक ने बताया कि 18 अप्रैल को शादी होने के बाद से ही पत्नी ससुराल में अजीब हरकत करने लगी। हर रोज व्यवहार में बदलाव आने लगा। पत्नी ने सुहागरात भी नहीं मनाई। शख्स टेंपो चलाने चला जाता था। रात को घर आता तो बीवी बात तक नहीं करती।

इसके बाद बीते 1 मई देर रात करीब 10:30 बजे ससुराल में दो लोग स्कूटी से घर पर आए। पत्नी से पूछा तो बताया कि दोनों लड़के रिश्तेदार हैं। कुछ दी देर बाद शौच करने के बहाने घर से पत्नी निकल गई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत सुन कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--