30 साल बाद शनि का सबसे बड़ा फेरबदल! 3 राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन', खत्म होगी साढ़े साती-ढैय्या

30 साल बाद शनि का सबसे बड़ा फेरबदल! 3 राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन', खत्म होगी साढ़े साती-ढैय्या

वैदिक ज्योतिष में कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनि देव का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका असर हर जातक की जिंदगी पर प्रत्यक्ष रूप से दिखता है। किसी पर साढ़े साती या ढैय्या का कठिन दौर शुरू होता है, तो वहीं कुछ राशियों को वर्षों के संघर्ष से आजादी मिल जाती है। पंचांग और ग्रह गणना के अनुसार, 3 जून 2027 की सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर शनि देव अपनी नीच राशि मेष में गोचर करेंगे। करीब 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होने जा रहा यह महापरिवर्तन तीन खास राशियों के लिए राहत और सुनहरे दिनों की शुरुआत लेकर आ रहा है।

किन 3 राशियों को मिलेगी साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति?

3 जून 2027 का दिन कुंभ, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए एक नया सवेरा साबित होगा। इस दिन कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़े साती के भारी प्रभाव से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। वहीं दूसरी ओर, सिंह और धनु राशि के जातक शनि की ढैय्या के प्रभाव से आजाद हो जाएंगे। लंबे समय से मानसिक, शारीरिक या आर्थिक दबाव झेल रहे इन तीनों राशियों के लोगों के जीवन में अब सकारात्मक बदलाव, स्थिरता और सुख-समृद्धि का दौर शुरू होगा।

मुक्ति मिलते ही जीवन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

शनि के इस गोचर के साथ ही इन भाग्यशाली जातकों की रुकी हुई गाड़ी पटरी पर लौटने लगेगी। करियर और कारोबार में लंबे समय से आ रही अड़चनें समाप्त होंगी और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो काम वर्षों से किसी न किसी वजह से लटके हुए थे, वे तेजी से पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा और आय के नए स्रोत बनने से धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। नए व्यापार या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय बेहद मुफीद रहेगा। जातक जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता और मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बनेंगे।

सावधान: इन राशियों पर शुरू होगा शनि का नया दौर

जहां तीन राशियों के लिए यह गोचर राहत लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों के लिए परीक्षा की घड़ी भी शुरू होगी। 2027 के इस गोचर से कन्या और मकर राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही वृषभ राशि वालों पर साढ़े साती का पहला चरण प्रारंभ होगा। मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा व सबसे प्रभावकारी चरण रहेगा, जबकि मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव जारी रहेगा। ऐसे में इन सभी राशियों के लोगों को अपने कामकाज, लेन-देन और फैसलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी ताकि किसी भी बड़ी उलझन या नुकसान से बचा जा सके।