यहां आज खुलेंगे धार्मिक स्थल, प्रशासन ने दी अनुमति

img
मेरठ, 22 सितम्बर, यूपी किरण कोरोना आपदा के कारण बंद चल रहे धार्मिक स्थलों को जिला प्रशासन ने खोलने की अनुमति दे दी है। मंगलवार दोपहर से मेरठ में धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों में आने वाले लोगों को शारीरिक दूरी और अन्य कोरोना मानकों का पालन करना होगा। जिला प्रशासन ने मेरठ में धार्मिक स्थल खोलने के लिए 25 नियम तय किए हैं। इन नियमों का पालन करने पर ही मंगलवार दोपहर से धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दे दी गई। मेरठ कैंट स्थित प्रसिद्ध औघड़नाथ महादेव मंदिर में मंदिर समिति ने सारी व्यवस्था कर ली है। समिति के अध्यक्ष डाॅ. एमके बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल का कहना है कि मंदिर में बैरिकेडिंग करवा दी गई है। शारीरिक दूरी व अन्य नियमों का पालन किया जाएगा।
एक बार में 100 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोरोना के लक्षण नहीं रहने पर ही परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। धार्मिक स्थलों के अंदर प्रसाद वितरण नहीं होगा।  इसी तरह से केसरगंज स्थित झाड़खंड़ी महादेव मंदिर, बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, जागृति विहार का मंशा देवी मंदिर, थापर नगर स्थित गुरुद्वारा, जामा मस्जिद को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। एडीएम सिटी अजय तिवारी का कहना है कि नियमों का पालन करने पर ही धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दी गई है। इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।
Related News