सामने आया उसका शख्स का नाम जिसकी वजह से साहिल ने साक्षी को बेरहमी से मारा!

img

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार को हुए साक्षी हत्या कांड में परत दर परत नए नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने हत्यारे साहिल को यूपी के बुलंदशहर से अरेस्ट किया। अब इस बात का भी खुलासा हो गया कि आखिर हत्यारे साहिल ने साक्षी को इतनी बेरहमी से क्यों मारा।

साहिल ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि साक्षी का पहले किसी प्रवीन नाम के लड़के से रिलेशन था। एक साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साक्षी साहिल के करीब आ गई। दोनों में दोस्ती काफी गहरी हो गई, मगर कुछ वक्त पहले साक्षी फिर से प्रवीन से बात करने लगी। साहिल ने चार दिन पहले ही युवती को धमकी दी थी कि वह किसी लड़के से बात न करें। मगर साक्षी साहिल की बात नहीं मान रही थी।

साक्षी शाहबाद डेयरी में जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। साक्षी मर्डर केस के सीसीटीवी फुटेज ने पूरे देश को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग साक्षी के हत्यारे साहिल के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। 

Related News
img
img