अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती ने दर्ज कराया अपना बयान!

img

नई दिल्ली॥ बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब तक मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मुंबई पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। आज उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। रिया ने अपना बयान दर्ज कराया है।

Sushant Singh Rajput death Rhea records her statement

रिया चक्रवर्ती सुशांत के अंतिम दर्शन करने आरएन कूपर अस्पताल भी गई थी, जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया था। 15 जून को सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में भी वह शामिल हुई थी। सुशांत ने अपनी बहन, अपने दोस्त महेश शेट्टी और रिया चक्रवर्ती को आखिरी तीन कॉल किए थे। सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान पहले ही दर्ज किया गया है।

इसके अलावा सुशांत के करीबी दोस्त महेश से भी पूछताछ की जा चुकी है। महेश को सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था। हालांकि दोनों की बात नहीं हो पाई थी। सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित आवास पर सुसाइड कर ली थी। महाराष्ट्र सरकार ने उनकी मौत की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

पढि़ए-शूटिंग के दिनों को मिस कर रही हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

हालांकि सुशांत के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कई एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। घर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया है कि सुशांत ने मौत से तीन दिन पहले उनके साथ काम करने वालों की फाइनल पेमेंट कर दी थी। साथ ही उन्होंने अपने कुछ उधार भी क्लियर कर दिए थे। उधर, गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना के गंगा नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान उनके पिता और परिवार के कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related News