छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आज सवेरे एक युवती की लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है।
तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली खबर के अनुसार आज सवेरे मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने शव को देखा फिर इसकी सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल मामला कत्ल का है या आत्महत्या का ये अभी पता नही चल सका है, पुलिस केस की जांच कर रही है। विवेचना के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
खबर के मुताबिक मृतक लड़की रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है। मृतक युवती उत्तराखंड की रहने वाली है। 2021 से एम्स अस्पताल में नौकरी कर रह थी।
_377330124_100x75.jpg)
_433036751_100x75.png)
_850043741_100x75.png)
_532481424_100x75.png)
_1889675427_100x75.png)