img

सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश में एक घटना के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस बेहद नृशंस घटना को देखकर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पुलिस को निर्देश दिए थे।

वीडियो में दिख रहा है कि एक शराबी हाथ में सिगरेट लिए हुए सीढ़ियों पर बैठे एक शख्स पर लघुशंका कर रहा है। घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले की है। घटना का वीडियो वायरल होने और सीएम के आदेश के बाद अब मनचले को अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ साथ आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाया गया।

बुलडोजर की कार्रवाई

इस बीच आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है और कई नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद आरोपियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। तत्पश्चात, कुछ ही घंटों में पुलिस ने संबंधित व्यक्ति का पता लगा लिया और उसे अऱेस्ट कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद भी उसकी मनमानी जारी है।

आरोपी युवक का नाम प्रवेश शुक्ला है और यह भी जानकारी सामने आई है कि वह एमएलए केदार शुक्ला का प्रतिनिधि है। हालांकि विधायक केदार शुक्ला ने स्पष्ट किया कि मेरे और उनके बीच कोई संबंध नहीं है। गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया।
 

--Advertisement--