img

मध्य प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे कार्यकर्ताओं की बस एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें 39 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र की है। भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए भोपाल जा रहे थे। एक बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई और 39 लोगों के जख्मी होने की खबर है।

खबर के अनुसार सभी घायलों को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। सभी घायल भगवानपुरा विधानसभा के रूपगढ़, राई, सागर और खपरजामली के रहने वाले हैं। सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया कि कसरावद थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास एक निजी यात्री बस वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में चोटिल लोगों को सीधे खरगोन के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

बहुत कठिनाई से बस चालक को बाहर निकाला गया। यातायात को सुगम बनाने के लिए क्रेन की मदद से ट्रकों और बसों को सड़क से अलग किया गया। खरगोन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ। अमर सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना में 39 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 

--Advertisement--