
हिंदुस्तानियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। चंद्रयान-3 का लैंडर आज शाम 5:45 बजे चंद्रमा की ओर बढ़ना शुरू करेगा और शाम 6:45 बजे इसरो इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा। तो वहीं इसकी सफलता को लेकर देशभर में कहीं पूजा की जा रही है, तो कहीं नमाज अदा की जा रही है।
राजधानी लखनऊ समेत देश के कई इलाकों में चंद्रयान थ्री की कामयाबी के लिए मुस्लिमों ने नमाज अदा की, तो वहीं देहरादून समेत देश के कई राज्यों में पूजा अर्चना की गई है।
आपको बता दें कि यदि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो रोवर प्रज्ञान बाहर निकलकर चंद्रमा पर चलेगा और वहां के पानी और वातावरण के बारे में जानकारी देगा।