img

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मर्दों व  महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों का अलग अलग मतलब होता है। आइए जानते हैं महिलाओं के शरीर के किस अंग पर तिल होना शुभ माना जाता है।

महिला के सिर पर बीच का तिल प्रतिनिधित्व का प्रतीक होता है। दाहिनी तरफ का तिल प्रसिद्धि, सफलता का प्रतीक है। महिलाओं के लिए भौंहों पर तिल शुभ माना जाता है। ये महिलाएं बुद्धिमान होती हैं।

होठों पर तिल वाली महिलाएं बहुत आकर्षक व  मेहनती होती हैं। कंधे पर तिल वाली महिला नेतृत्व करने की क्षमता रखती है। गालों पर तिल वाली महिलाएं दिल की साफ होती हैं। इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती. जिस महिला के गले पर तिल होता है वो बहुत हिम्मती मानी जाती है।

जानकारी के लिए बता दें कि बॉडी पर तिल होने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे- ज्यादा देर तक सूरज की रोशनी में रहना. तिल तभी होता है जब त्वचा में मेलेनिन नाम के पिगमेंट का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है. ये पिगमेंट स्किन को कलर प्रोड्यूस करते हैं। जो तिल बन जाते हैं।

(नोट - यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और सिर्फ जानकारी के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। हमारी टीम इनका समर्थन नहीं करती है।)

--Advertisement--