सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा सहदेव का नया सांग, देखें वायरल वीडियो

img

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सोशल मीडिया धूम मचा रहे गाने ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ के सिंगर और छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव कुमार दिरदो का एक नया गाना वायरल हो रहा है। इसमें सहदेव ‘मनी हाइस्ट’ के टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ को गाते हुए नजर आ रहे हैं। सहदेव के इस गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

SAHDEV KUMAR

इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में सहदेव सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें सहदेव ‘मनी हाइस्ट’ के टाइटल ट्रैक ‘बेला चाओ’ को गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। सहदेव का यह नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। तेजी से वायरल हो रहे 15 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। सहदेव के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें के ‘मनी हाइस्ट’ नेटफ्लिक्स की एक सीरिज है जिसके देश विदेश में काफी फैंस हैं। सहदेव का नया गाना ‘बेला चाओ’ भी इसी सीरीज से लिया गया है। यह गण भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सहदेव के इस नए गाने को लोग इसलिए भी खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि लोगों के लिए एक तरह से सरप्राइज था। लोगों का मानना है कि सहदेव अब तक सिर्फ भारत के ही गाने गाते नजर आए थे लेकिन अब वह विदेशी गाना भी गा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahdev Dirdo (@viralboy_sahdev)

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सहदेव का ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसे सुनकर हर कोई सहदेव का फैन हो गया था। इसके बाद मशहूर रैपर बादशाह ने सहदेव को मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था और इस गाने को रिक्रीएट किया और ये गाना यूट्यूब नंबर वन ट्रेंड भी रहा। सहदेव के बचपन का प्यार गाने के वायरल होने के बाद उनकी जिंदगी काएकदम बदल गयी। एक तरफ जहां उन्होंने बादशाह के साथ गाना रिकॉर्ड किया तो वहीं वे ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर भी पहुंचे थे। सहदेव से छत्‍तीसगढ़ के सीएम ने भी मुलाकात की थी। फिलहाल अब सहदेव का नया गाना ‘बेला चाओ’ वायरल हो रहा है।

Related News