Sawan 2022: सावन माह के कर लें ये ख़ास उपाय, मिट जायेंगे हर संकट

img

भगवान शंकर का सबसे प्रिय महीना सावन है। सावन के महीने में वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करने से घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि इस माह भगवान शिव और माता पार्वती समेत पूरे परिवार की सच्चे मन से आराधना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को सवान के महीने में करने से स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सावन के महीने में अपने घर में गंगाजल का छिड़काव हर दिन किया जाता है। मान्यता है कि सावन माह में रुद्राक्ष धारण करना शुभ है। कहते है कि इस महीने में रुद्राक्ष धारण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सावन माह में घर में तुलसी का पौधा स्थापित करना शुभ होता है। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

इस महीने में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। इस महीने में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का स्मरण करते हुए विधि पूर्वक व्रत रखें से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। सावन में तामसिक भोजन से बचना चाहिए।

Related News