Sawan Month 2022: इन 3 राशियों के लिए बेहद लकी होगा सावन का चौथा शनिवार

img

सावन का महीना (Sawan Month 2022) हिंदू धर्म में बेहद अहम होता है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने भगवान शंकर और माता पार्वती की उपासना की जाती है। कहते हैं कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनके सभी संकट दूर करते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ के साथ-साथ शनिवार को शनिदेव की पूजा करना भी शुभ होता है। मान्यता है कि शनिदेव भी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सावन महीने (Sawan Month 2022)का चौथा शनिवार 6 अगस्त को पड़ेगा। ज्योतिषी बताते हैं कि सावन मास का चौथा शनिवार तीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा।

कुंभ राशि

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सावन महीने (Sawan Month 2022) के चौथे शनिवार को एक विशेष संयोग बन रहा है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। आज कल शनिदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शनिदेव के मकर राशि में मौजूद होने से कुंभ राशि कि जातकों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। कुंभ राशि के लोग नेक, ईमानदार व धैर्यवान किस्म कि होते हैं। इस राशि से जुड़े जातकों को धन की कमी कम ही झेलनी पड़ती है।

मकर राशि

ज्योतिषी बताते हैं कि मकर राशि के स्वामी भगवान शनिदेव हैं। मकर राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के लोग मेहनती और उत्साही होते हैं। मकर राशि के जातक भाग्यशाली माने जाते हैं। कहते हैं इस राशि के जातकों पर शनिदेव का अशुभ प्रभाव कम ही पड़ता है।(Sawan Month 2022)

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर भी शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। तुला राशि में शनिदेव उच्च राशि के माने जाते हैं। शनि के तुला राशि में उच्च की वजह से इस राशि के लोगों को अच्छा फल देते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा होने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है। (Sawan Month 2022)

Vidur Niti: इन 3 चीजों से रहें सावधान, वरना बर्बाद हो जायेगा जीवन

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी के दिन ही खुलते हैं इस मंदिर के कपाट, जानें क्या है कथा

Related News