धरती पर पड़ा अजीबोगरीब जीव देख हैरान हुए वैज्ञानिक, लोग जता रहे एलियन होने की आशंका

img

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी की सड़कों पर नजर आये कुछ छोटे-छोटे जीव ने वैज्ञानिकों और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की सुबह जॉंगिग कर रहे हैरी हेस नाम के एक शख्स को सड़क पर अबीजोगरीब जीव दिखाई दिया।

alian

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में यहाँ भारी बारिश हुई थे तब भी इस तरह के विचित्र दिखने वाला जानवर बाढ़ क्षेत्र में भी नहीं नजर आया था लेकिन अब हैरी हेस ने सिडनी के मैरिकविले की सड़कों पर इस जीव को टहलते हुए देखा है।

हैरी कहते है कि ‘मेरी गट फीलिंग कहती है कि यह किसी जीव का भ्रूण है, लेकिन कोविड, बाढ़ और थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसे हालत को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है कि यह एक एलियन भी हो सकता है।’ हैरी ने इस जीव का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जहां से यह तेजी से वायरल हो गया।

फुटेज में दिखाया गया है कि वह उस जीव को एक छोटी सी छड़ी से हिलाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि लेकिन वह हिल भी नहीं रहा। सोशल मीडिया पर इस इस जीव का वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कहा, ‘शार्क भ्रूण हो सकता है? या कोई अन्य समुद्री जीव।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @_harryhayes

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह एक एलियन है।’ यहां तक ​​कि जीवविज्ञानी भी अजीब दिखने वाले इस जीव को देखकर हैरान हैं। जीवविज्ञानी ऐली एलिसा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए लोगों से इसकी पहचान करने में मदद मांगी हैं ।

उन्होंने लिखा, ‘इस तस्वीर में क्या चीज है? मैंने सोचा कि पोसम/ग्लाइडर (छोटे जीव) भ्रूण है लेकिन मेरे पास इसका कोई संदर्भ या पैमाना नहीं है और मेरा कोई भी साथी इससे सहमत नहीं हो सकता। ‘

Related News