देखिए 27 मार्च का राशिफल, आज मेष राशि के लिए दिन…

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कर्क राशि वाले धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। सिंह राशि वाले लव लाइफ में थोड़ा तनाव ले सकते हैं। धन का आगमन होगा।

1. मेष राश‍िफल- धन के आगमन की संभावना रहेगी। बैंकिंग और मीडिया में जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सफेद रंग शुभ है।

पढ़िए-सुबह-सुबह देख लें इस देवता का चेहरा, दिन भर आप पर होगी धन वर्षा

2. वृष राश‍िफल- IT तथा बैंकिंग की सर्विस करने वाले उन्नति करेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी।

3. मिथुन राश‍िफल- आज सफलता की प्राप्ति होगी। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। गाय को गुड़ खिलाना पुण्य दायी है। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। हरा रंग समृद्धि कारक है।

4. कर्क राश‍िफल- आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- IT और मीडिया फील्ड में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के आगमन से खुश रहेंगे।

6. कन्या राश‍िफल- सफलता की प्राप्ति होगी। IT और फिल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राश‍िफल- ​आप अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। आज ऑफिस के कार्यों में रुचि लेंगे। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंग। हनुमानचालीसा का पाठ करें। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल- सफलता की प्राप्ति करेंगे। IT और बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल- आज बैंकिंग और IT फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। गरीबों में अन्न का दान करें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं। नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राश‍िफल- जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें। हनुमान जी का ध्यान करते रहें। हरा शुभ रंग है ।

12. मीन राश‍िफल- आज शानदार समय है। हेल्थ अच्छी रहेगी। श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। विष्णु जी का ध्यान करते रहें। गरीबों में अन्न का दान करें। आज धन की प्राप्ति करेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है।

Related News