
नई दिल्ली॥ CAB से गुडग़ांव से दिल्ली आ रही लड़की को देखकर ड्राइवर मास्टरबेट करने लगा। लड़की ने उसे ऐसा करते देख लिया और हैरान रह गई। उस वक्त तो लड़की चुप रही, लेकिन CAB से उतरने के बाद पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी।
पुलिस ने एक्शन में आते हुए केस दर्ज कर आरोपी CAB ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली के अडिशनल डीसीपी दीपक कुमार यादव ने बताया कि पेशे से वकील और गुडग़ांव में रहने वाली 25 साल की एक लड़की ने गुरुवार दोपहर दिल्ली हाई कोर्ट आने के लिए फोन से CAB बुक कराई थी। लड़की कार में पीछे बैठी हुई थी।
कुछ देर बाद लड़की ने नोटिस किया कि ड्राइवर अपने सामने लगे रियर व्यू मिरर के जरिए निरंतर उसे देखे जा रहा है। लड़की ने उसे नजरअंदाज़ कर दिया। फिर कुछ देर बाद लड़की ने देखा कि ड्राइवर गाड़ी चलाते-चलाते उसे देखकर मास्टरबेट कर रहा है। इससे लड़की बहुत घबरा गई।
पढि़ए-‘हमें नींद की गोली खिलाकर सुला देना फिर गला दबा देना पापा…!’
--Advertisement--