अखिलेश यादव के निकटतम करीबी और वरिष्ठ समाजवादी नेता एसआरएस यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी एस.आर.एस. यादव का आज लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। बता दें कि पिछले दिनों एस.आर.एस. यादव कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज पीजीआई के कोविड वार्ड में चल रहा था। जहां उन्होंने रात 12 बजे आखिरी सांस ली।

बता दें एस.आर.एस. यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सलाहकारों में एक थे। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी काम कर चुके थे। इतना ही नहीं सपा आफिस की कमान एस.आर.एस. यादव ही संभालते थे। वे अखिलेश के ख़ास लोगों में से एक थे।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सलाहकारों में एस.आर.एस. यादव पहले कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी करते थे। उसी दौरान वो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए। वहीं मुलायम सिंह यादव जब 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने एस.आर.एस. यादव को अपना विशेष कार्यकारिणी अधिकारी बनाया था। उनकी मृत्यु से पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है।

Related News