img

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक विदेशी महिला से रेप की घटना सामने आई है। जानकारी सामने आई है कि यह महिला पोलैंड की रहने वाली है और पुलिस ने जानकारी दी है कि मनीष गांधी नाम के आरोपी ने उसे प्रताड़ित किया. आरोपी के विरूद्ध अंबोली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष गांधी ने 2016 से 2022 के बीच महिला से कई बार बलात्कार किया।

34 वर्षीय पोलिश महिला ने अंधेरी में एशियाई व्यापार प्रदर्शनी और सम्मेलन (एबीईसी) के सीईओ और कार्यकारी निदेशक मनीष गांधी के विरूद्ध बलात्कार का केस दर्ज कराया है, मीडिया ने बताया कि शिकायत के बाद अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर मनीष गांधी की तलाश शुरू कर दी है। 

आरोपी के विरूद्ध अंबोली थाने में आईपीसी की अलग अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह भी बताया गया है कि आरोपी महिला को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। साथ ही उसके आधार पर वह महिला को धमकाता था और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है। आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

जानें पूरा माजरा

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मनीष गांधी ने 2016 से जर्मनी, नई दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के विभिन्न होटलों में उसका यौन उत्पीड़न किया। मुझे ब्लैकमेल करने के लिए उसने मेरी न्यूड तस्वीरें लीं।

तंगआकर महिला ने अंधेरी पश्चिम में अंबोली पुलिस ने गांधी के विरूद्ध बलात्कार, यौन उत्पीड़न और भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की संबंधित धाराओं के लिए केस दर्ज करवाया। 

--Advertisement--