img

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। हालाँकि, मुकेश का जन्म हिंदुस्तान में नहीं हुआ था। मुकेश अंबानी रिलायंस कंपनी के मालिक हैं। अंबानी पूरे विश्व में 500 से ज्यादा कंपनियों के मालिक हैं।

जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। मुकेश धीरूभाई अंबानी का जन्म 19 अप्रैल सन् 1957 को हुआ था।

बता दें कि मुकेश अंबानी का जन्म मुस्लिम देश यमन के अदन में हुआ था। माता-पिता धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी ब्रिटिश क्राउन कॉलोनी में रहते थे।

मुकेश अंबानी ने अपनी शुरूआती शिक्षा मुंबई से पूरी की। अंबानी ने केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली अपनी संपत्ति को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। अक्सर उनके खान-पान, रहन-सहन और महंगे कपड़ों को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है।

--Advertisement--