शर्मसार हुई इंसानियत: भाई बना हैवान, बहन के साथ किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

img

श्रीगंगानगर। राजस्थान के गंगानगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी (raped) कर दी। हालांकि इस हादसे के कुछ ही घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

RAPED

बताया जा रहा है कि शहर के पुरानी आबादी इलाके में घर में अकेली युवती को उसी के गोद लिए भाई ने हवस (raped) का शिकार बना लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़िता के पिता ने लगभग बीस साल पहले एक लड़के को गोद लिया था। हालांकि पीड़िता के पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी परिवार से अलग रहने लगा और टैंपो चलाकर अपना जीवन यापन करने लगा।

बताया जाता है कि आरोपी सोमवार शाम लगभग चार बजे पीड़िता के पुरानी आबादी स्थित घर पर पंहुचा। पिता के निधन के बाद से पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली घर में रहती है लेकिन जिस वक्त आरोपी घर पर आया उस वक्त उसकी मां घर पर मौजूद नहीं थीं। पहले से परिचय होने की वजह से पीड़िता ने उसे घर के भीतर आने दिया।

यहां मौका पाकर उसने पीड़िता से दुष्कर्म (raped) कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब शहर से बाहर गई पीड़िता की मां वापस लौटकर आयी तो पीड़िता (raped) ने उसे घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां से मिली जानकारी के आधार पर महिला थाना पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची और मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

13 साल के लड़के के साथ पादरी ने किया था बलात्कार, अब मिली सबसे खतरनाक सजा

शर्मनाक: छठ पूजा के महिला के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, लड़की की माँ ने लगाया ये आरोप

Related News